राजगीर: राजगीर के बीआरसी परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन
Rajgir, Nalanda | May 24, 2025 बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा संभाग के अंतर्गत राजगीर के बीआरसी परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन शनिवार की दोपहर 12:30 बजे के करीब किया गया। इस शिविर में राजगीर अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले राजगीर, कतरीसराय, सिलाव एवं गिरियक प्रखंड के चयनित 138 दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए।