झांसी: छिपरी निवासी बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, भतीजे की शादी पक्की करने जा रहा था मृतक
Jhansi, Jhansi | Mar 11, 2024 मृतक करीब 35 वर्षीय सुरेन्द्र वंशकार पुत्र कामता प्रसाद है। वह मध्य प्रदेश में जनपद टीकमगढ़ के लिधौरा थानान्तर्गत ग्राम छिपरी का रहने वाला है। उसे दो बच्चे हैं जिनकी उम्र करीब 6 और 4 साल है। सुरेन्द्र मजदूरी और किसानी करता था। उसके भतीजे की पुतरीखेला गांव में रहने वाली एक लड़की से शादी पक्की होनी थी। तभी यह सड़क हादसा हो गया जिसमें एक लोग की मौत हो गई।