कोडरमा: बागीटांड़ में क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता की हुई शुरुआत, डीआईजी, एसपी रहे उपस्थित
इस खेलकूद प्रतियोगिता में पांच जिले के 248 पुलिसकर्मी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें कोडरमा से 62 रामगढ़ से 70 चतरा से 25 हजारीबाग से 50 और गिरिडीह से 41 प्रतिभागी हिस्सा ले रहेहैं। इस मौके पर डीआईजी सुनील भास्कर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिन प्रतिभागियों का प्रदर्शन बेहतर होगा उन्हें राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।