चांपा: चांपा नगर में डीबी सीपीएल 5 की उल्टी गिनती शुरू, 10 दिसंबर को होगी ट्रॉफी रैली
मॉर्निंग क्रिकेट परिवार के तत्वावधान में आयोजित चांपा प्रीमियर लीग (डीबी सीपीएल) के पाँचवें सीजन की तैयारियाँ तेज रफ्तार से चल रही हैं। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए मॉर्निंग परिवार के सभी सदस्य तैयारी में पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। लीग के प्रायोजक धीरेंद्र वाजपेयी के सहयोग से नगर पालिका द्वारा स्टेडियम एवं बालकनी क्षेत्र में रंगरोगन किया जा रहा है ।