हुजूरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे के पास शुक्रवार देर शाम दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई।जिसमें देवीदास पुर निवासी रोहित व करनैलगंज निवासी कन्हैया को चोट आई।जिसमें गंभीर चोट आने की वजह से रोहित को इलाज हेतु लखनऊ ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु शनिवार दोपहर 12 बजे भेजा है।