नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 5 से 12 जनवरी तक सघन नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की जानकारी डालसा सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी ने मंगलवार को 5:00 न्याय सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि नालसा स्कीम 2025 के तहत रैली, नुक्कड़ नाटक, पीएलवी व सिविल सोसाइटी के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।