पूरनपुर: मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव पंखे पर लटका मिला
पूरनपुर नगर के मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी की रहने वाली 15 वर्ष किशोरी का शव घर में छत के ऊपर टीनशेड में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से दुपट्टे से लटका मिला। जानकारी लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व मृतिका की बड़ी बहन रेशमा छत से नीचे गिर गई थी। जिसका बरेली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। किशोरी की मौत को भी हड़कंप मच गया।