बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में चैती छठ पर्व का तीसरा दिन, व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संतान और सुख-समृद्धि की की कामना
चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन मंगलवार को शाम 6 बजे बिक्रमगंज शहर में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। काव नदी के तट पर स्थित काशी घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं ने जलाशय में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।