चंदला थाना क्षेत्र की बछौन चौकी अंतर्गत पंचमनगर ग्राम में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने 50 वर्षीय महिला लालकली अहिरवार को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चंदला थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक का माहौल है।