इंदौर: परदेशीपुरा की बच्चा जेल से भागे 3 कैदी, जेल में बनाई रील हुई वायरल, पुलिस तलाश में
Indore, Indore | Mar 24, 2025 इंदौर के परदेशीपुरा स्थित बाल संप्रेषण गृह से शनिवार को भागे तीन बाल अपचारी बालकों के संप्रेषण गृह में बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां तीन अलग अलग वीडियो में बाल संप्रेषण गृह के भीतर हाथ में चाकू लेकर रील बनाने, नशा करने और गैंग बनाकर घूमने के वीडियो दिखाई दे रहे हैं। जिसमे पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है, लिहाजा ने स्व संज्ञान लिया है।