आरा: धर्मपुरा गांव के समीप ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 7, 2024 बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के समीप ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत किशोर इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान का 13 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार है।