श्रीविजयनगर के स्थानीय बाबा रामदेव मंदिर धर्मशाला में रविवार शाम 4:00 बजे के करीब को पेंशनर समाज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष विजय कुमार चड्ढा सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. महेंद्र कुमार चौधरी ने किया। समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त पेंशनरों को सम्मानित किया गया।