भोरे: तिलक डूमर और महरदेवुर में पुलिस की कार्रवाई, शराब कांड के दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डूमर और महरदेवुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब कांड के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्त तिलक डूमर गांव के अभिषेक यादव और महारा देउर गांव के अगस्त यादव शराब कांड के मामले में फरार बताए जा रहे थे।