डिंडौरी: देवरा गांव के श्री राम दरबार हनुमान मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया, श्रद्धालु शामिल हुए
देवरा गांव के श्री राम दरबार हनुमान मंदिर परिसर में रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया जहां रामचरित मानस की चौपाइयों का मधुर स्वर में मंडली के सदस्यों ने मंगलवार रात 10:00 तक गायन किया श्रद्धालुओ ने रामचरितमानस के चौपाइयों को श्रवण कर धर्म लाभ उठाया । मां रेवा मानस मंडली के सदस्यों के द्वारा रामायण पाठ गायन किया गया श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया ।