जौनपुर: जौनपुर में बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में, 1 अप्रैल तक पूरा होगा
जौनपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिले के पांच केंद्रों में से तीन केंद्रों पर सोमवार को मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। जिन केंद्रों पर काम पूरा हो चुका है, उनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिया इंटर कॉलेज और राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज शामिल हैं