जालिया में हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन रायला के निंबाहेड़ा कला स्थित जालिया ग्राम में पंडित जगदीश दाधीच के सानिध्य में हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें 154 गांवों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान नगर भ्रमण किया गया तथा भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। नगर भ्रमण के बाद महाप्रसादी के साथ प्रभात फेरी का समापन हुआ।