वाराणसी में बिजली दर वृद्धि और निजीकरण के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक
Sadar, Varanasi | Jun 26, 2025 बिजली दरों में वृद्धि और निजीकरण के मुद्दे ने शहर में सियासी तापमान बढ़ा दिया है। गुरुवार को भिखारीपुर विद्युत वितरण केंद्र पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। सपा के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया