गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में भव्य रामनवमी शोभायात्रा: 3 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना, तैयारी को लेकर बैठक
रामनवमी के पावन अवसर पर इस वर्ष गया शहर में प्रभु श्री राम की भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर शहर में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। धर्म सभा भवन में रविवार को दोपहर 3:00 बजे आयोजित श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति की बैठक में तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।