पटना ग्रामीण: कंकड़बाग थाना क्षेत्र में कार से दो युवकों का अपहरण कर भाग रहे अपराधियों को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार
कंकड़बाग थाना क्षेत्र के मेदांता अस्पताल के पास एक कार मे दो युवकों का अपहरण कर भाग रहे अपराधियों को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार. अपहरण के दौरान युवको ने जब जोर से चिल्लाया तो स्थानीय लोगों ने कंकड़बाग थाना को सूचना दे दी त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन कर आसपास के थानों में इसकी सूचना दी इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे कार को पकड़ लिया.