सिलवानी रविवार को आल इंडिया मंसूरी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष फहीम मंसूरी के निवास पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिलवानी नगर एवं आसपास क्षेत्र के समस्त पत्रकार उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष फहीम मंसूरी व उनकी टीम द्वारा सभी पत्रकारों को पेन व डायरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।