सीतापुर: सरैया रसूलपुर में भंडारे में खड़े लोगों पर भैंस ने किया जानलेवा हमला, एक व्यक्ति की मौत, भगदड़ में कुर्सियां भी टूटी
जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के सरैया रसूलपुर गांव में मंगलवार के दिन भंडारे का आयोजन हुआ था और आयोजन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। भीड़ की मौजूदगी में अचानक एक भैंस ने लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। भैंस के हमले में चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मैच हो गई है, वहीं मची भगदड़ में मौके पर कुर्सियां भी टूट गई है पुलिस मामले में तहकीकात में जुटी है।