शिवपुरी जिले में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश और ओलावृष्टि से चना, गेहूं, सरसों,धना,मसरा टमाटर और प्याज की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में चने के खेतों में पानी भर गया, फसल बिछ गई और सब्जियों की पत्तियां झड़ गईं।शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में बारिश ओलावृष्टि का व्यापक असर देखने को मिला।