हज़ारीबाग: जुलूस मार्ग में चार दिनों तक नहीं लगेंगी फुटपाथ दुकानें: आयुक्त
रामनवमी जुलूस मार्ग में चौक-चौराहे पर चार दिनों तक फुटपाथ दुकान, ठेला समेत अन्य अस्थायी दुकान लगाने पर रोक है।रामनवमी जुलूस मार्ग में झांकी निकालने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसको लेकर नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने आदेश पारित किया है।प्रशिक्षु आइएएस सुलोचना मीणा, सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।