बहराइच: जेल रोड के पास भाजपा जिला कार्यालय मंत्री की सड़क हादसे में हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
भाजपा जिला कार्यालय मंत्री रायपुर राजा निवासी उत्कर्ष श्रीवास्तव स्कूटी से शनिवार को घर जा रहे थे। जब उनकी बाइक जेल रोड के पास पहुंची तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीजेपी कार्यालय मंत्री की मौत की सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, पयागपुर भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी पहुचे।