टोंक: टोंक जिले के कई गांवों में बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों में हुआ नुकसान, किसान मायूस
Tonk, Tonk | Mar 31, 2026 टोंक जिले के कई गांवों में मंगलवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरने से गेहूं ,जो, चना ,सरसों की फसलों में खासा नुकसान हुआ है। ओले गिरने से किसानों में खासी मायूसी है। ग्राम नानेर, लोहरवाड़ा, रामकिशनपुरा उर्फ कचोलिया, बोरखंडीकला में चना व बैर के आकार के बारिश के साथ ओले गिरने से खासा नुकसान हुआ है।