बारां: फतेहपुर गांव में एक युवती के साथ की गई मारपीट, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Jun 29, 2025 सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में रविवार को मारपीट की घटना में एक युवती गंभीर घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूवा राम ने बताया कि मारपीट की घटना में धन कंवर पुत्री हीरालाल मेघवाल घायल हो गई जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। संबंधित थाने को कार्यवाही की सूचना दे दी गई है।