एगारकुंड: गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र में बंद घर से लाखों की चोरी, चोर को पकड़ने में जुटी गल्फरबाड़ी पुलिस
गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है चोरों ने । चोरों के दल ने 80 हजार नगद सहित दस लाख के जेवरात उड़ा लिये हैं। ओपी से कुछ दूरी पर जीटी रोड किनारे स्थित धर्मदेव भारती के घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है। घर की चाबी पास के कचड़ा गोदाम संचालक को दे दी थी। एक चोर चौधरी के पास ही चुराये गये मोटर व अन्य सामान बेचने आया था।