बहोरी बिगहा से लापता 6 वर्षीय बालक का शव नहर में मिलने से सनसनी। अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के बहोरी बिगहा गांव से लापता 6 वर्षीय बालक भीम कुमार का शव बभनपुरवा नहर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने मंगलवार को रात क़रीब 10 बजे बताया कि बालक की हत्या की आशंका जताई है और मामले की गहन जांच की मांग की है।