जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड के संतोषी मां मंदिर तथा एन डी रूंगटा उच्च विधालय स्टेडियम में आज से शुरू हुई गणपति पूजा।
जलालगढ़ के संतोषी मां मंदिर एवं एन डी रूंगटा उच्च विधालय स्टेडियम में गणपति पंडालो को भव्य तरह से सजाकर गणपति की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना प्रारंभ हुई। गणेशजी के जन्मदिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता हैं। हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाते हैं।