Abvp कौशांबी जिले की मंझनपुर नगर इकाई द्वारा विद्यार्थी परिषद की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान के क्रम में मंझनपुर स्थित डायट मैदान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मैदान में फैली पॉलिथीन व अन्य प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर डस्टबिन में डाला गया।