शिवपुरी नगर: राजश्री गांव में रोटी के लिए आधी रात को 'जंग': पति और ससुर ने महिला को डंडे से पीटा, सिर फटा, मामला दर्ज
शिवपुरी जिले में रोटी को लेकर हुए विवाद में एक महिला से मारपीट की गई। रात करीब 3 बजे हुई इस घटना में पति और ससुर ने मिलकर महिला को पीटा,जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देहात थाना क्षेत्र के रायश्री गांव की निवासी मिथलेश परिहार (28) ने पुलिस को बताया कि उसका पति चरथ परिहार रात करीब 3 बजे घर आया और रोटी मांगी।