कोरांव: कोरांव के उल्दा गांव के निवासी अतुल सिंह का आईएएस में हुआ चयन, मिल रही बधाइयां, नायब तहसीलदार पद पर हैं कार्यरत
कोरांव के उल्दा गांव निवासी अतुल सिंह का भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन हो गया है। शुक्रवार को परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग फोन और घर पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं। वर्तमान में अतुल जौनपुर सदर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आईएएस परीक्षा में 697वीं रैंक हासिल की है।