टिमरनी थाना क्षेत्र के चारखेड़ा में घर के बाहर खड़ी बाइक को दो शातिर चोरों ने चुरा लिया। इसके बाद रविवार को 10 बजे चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों आरोपी इंदौर जा रहे थे, तभी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हंडिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले भी बाइक चोरी के मामले में पकड़ा चुका है।