देहरादून: बीजेपी विधायक खजान दास ने राजपुर रोड स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, दिए निर्देश
राजपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक खजान दास ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राजपुर विधानसभा के चुना भट्टा पुल निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक ने अधिकारियों को पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने और अधिकारियों को संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिये हैं।