जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागृह में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाशसिंह ने समस्त सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद अधिकारियों द्वारा 19 जनवरी को आयोजित बैठक के पालन प्रतिवेदन से सदस्यों को अवगत कराया गया।