खरगोन विधानसभा के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने बुधवार को प्रबुद्ध जनों से रायशुमारी की। विवेकानंद हॉल में नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी की मौजूदगी में बैठक हुई। 30 से ज्यादा लोगों ने ट्रैफिक, रिंगरोड, बाइपास, कुंदा सौंदर्याकरण, किला विकास सहित शहर विकास व सुंदरीकरण की दिशा में सुझाव रखे।