बरौली: बरौली थाना की पुलिस ने बंधन बैंक कर्मी से लूटपाट के मामले में दो बदमाश को किया गिरफ्तार, 3 बाइक हथियार व कई सामान बरामद।
बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया पुल के समीप से पुलिस ने बंधक बैंक कर्मी से हुए लूटपाट मामले में शामिल दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने देशी कट्टा व दो कारतूस व चाकू सहित अन्य सामान को बरामद कर लिया। वही दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी थाना प्रभारी जय हिन्द यादव ने दी।