रविवार की सुबह करीब 4:30 बजे अचानक चांदपुर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई ।ओलावृष्टि शुरू होने के बाद बारिश शुरू हुई ।ओलावृष्टि होने को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की फसल बढ़ रही है। और फल भी आ रहा है ऐसे में ओलावृष्टि होने से सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है।