सुल्तानगंज: सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर 13 यात्री रेलवे अधिनियम के तहत गिरफ्तार
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 13 यात्रियों को गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारियां गुरुवार शाम लगभग 5 बजे की गईं। आरपीएफ पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे ओवर ब्रिज रहने के बावजूद रेल लाइन आर पार करने के मामले में 4 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में पीआर