उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव त्रिदंडी स्वामी मंदिर के पीछे स्थित नहर में डूबने से मछली मारने गए अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी स्व. नामू मुसहर के 50 वर्षीय पुत्र कलेक्टर मुसहर है। वह मछली मारने का काम करते थे।