अरवल: भाजपा के पूर्व विधायक स्व. चितरंजन कुमार को श्रद्धांजलि सभा, जिला कार्यालय में आयोजित
Arwal, Arwal | Mar 28, 2025 शुक्रवारदोपहर 2:30भाजपा जिला कार्यालय, अरवल में पूर्व विधायक स्व. चितरंजन कुमार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं लोजपा रामविलास पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन सहित कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत नेता को नमन किया।