बलौदा: बलौदा थाना क्षेत्र में सायकल सवार लड़के को पिकअप वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, जुटी लोगों की भीड़
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में सायकल सवार लड़के को पिकअप वाहन ने कुचल दिया है. हादसे में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आयुष यादव ट्यूशन पढ़कर वापस अपने घर जा रहे थे. तभी पीछे से पिकअप वाहन ने लड़के को कुचल दिया. हादसे में लड़के की मौके पर ही मौत।