साहिबगंज: सदर अस्पताल के वेयर हाउस सभागार में डीडीसी ने विधि व्यवस्था सुधारने को लेकर सीएस के अगुवाई में की बैठक
जिला उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर डीडीसी सतीश चंद्रा ने गुरुवार को सदर अस्पताल के वेयर हाउस सभागार में विधि व्यवस्था सुधारने को लेकर सीएस डॉ. अरविंद कुमार की अगुवाई में सभी चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। जहां बैठक के दौरान उन्होंने कई तरह के दिशा निर्देश संबंधित चिकित्सकों व कर्मियों को दिए।