चूरू जिले में बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घर-घर में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए और पूजा-अर्चना के बाद दान-पुण्य का दौर शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक मंदिरों, गोशालाओं और जरूरतमंदों के बीच अन्न, वस्त्र, तिल-गुड़ एवं कंबल का वितरण किया गया।