छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क और विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने सड़क की स्वीकृति, टेंडर, कार्य प्रगति, भुगतान और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निर्माण की चुनौतियों पर विस्तृत जानकारी मांगी।