महोबा: करहरा कला गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला, चार लोग हुए घायल
Mahoba, Mahoba | Nov 19, 2025 आलू बुवाई के दौरान पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले लिया। मोहनलाल कुशवाहा के अनुसार, उनके भतीजे जाहर और उसके परिजनों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मोहनलाल, उनकी पत्नी, पुत्री और बहू को घायल कर दिया। चारों घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। विवाद मेड छोड़कर आलू बोने की बात को लेकर शुरू हुआ था।