बीना: बड़ा मंदिर मोतीचूर घाट पर फिर दिखा मगरमच्छ, दहशत में लोग, वन विभाग ने नहीं की कार्रवाई
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Bina, Sagar | Sep 10, 2025 बड़ा मंदिर मोतीचूर नदी में मंगलवार को फिर भारी भरकम मगरमच्छ को देखा गया। जिसकी वजह से नदी किनारे रह रहे लोग दहशत में है। लेकिन वन विभाग के द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही जिससे लोगों में जान का खतरा बना हुआ है। जबकि मगरमच्छ की संभावना को देखते नगर पालिका के द्वारा नदी से दूर रहने संबंधी बोर्ड लगाया गया था। फिर भी युवक नहा रहे हैं।