खुरई: सागर रोड पर सुमरेरी तिराहे के पास आज रात 8 बजे बाइक और बछड़े की टक्कर में बछड़े की मौत,बाइक सवार घायल,अस्पताल में भर्ती।
Khurai, Sagar | Aug 8, 2024 खुरई सागर रोड पर सुमरेरी तिराहे के पास आज रात लगभग 8 बजे एक बाइक और बछड़े की टक्कर हो गई। जिसमें बछड़े की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम ने घायल को खुरई अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार जरुआखेड़ा निवासी 35 वर्षीय रानू रैकवार खुरई से अपने घर वापिस जा रहा था।