कुंदा: कुन्दा में वज्रपात से एक दुधारू गाय की मौत
Kunda, Chatra | Nov 1, 2025 कुंदा थाना क्षेत्र के लेवाड़ गाँव में आज लगभग 4 बजे वज्रपात के चपेट में आने से एक दूधारु गाय की मौत हो गई। मृत गाय लेवाड़ गाँव निवासी विरोधी यादव का था। घटना की जानकारी तब हुई जब उनकी गाय शाम को वापस नहीं पहुंचा तो वह अपनी गाय को खोजने निकले। इस घटना से पशुपालक विरोधी यादव काफी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दूधारु गाय की मौत से उन्हें काफी नुकसान हुआ है