अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 12 एबी के बसंत कुमार का इंटरनेशनल लेवल पर एथलीट के रूप में हुआ सिलेक्शन
अनूपगढ़ के गांव 12 एबी में रहने वाले गरीब परिवार के बसंत कुमार का जूनियर एथलीट वर्ग में इंटरनेशनल लेवल पर सिलेक्शन हुआ है। आज शुक्रवार शाम 7 बजे बसंत कुमार ने बताया कि उनके इस मुकाम में पहुंचने पर उनके माता-पिता, शारीरिक शिक्षक इकबाल सिंह, सरपंच वासुदेव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का सराहनीय योगदान है। बसंत कुमार ने अपनी तैयारी के बारे में भी बताया।